Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पाकिस्तान एयरफोर्स का विमान खैबर पख्तूनख्वा में हाईवे पर हुआ क्रैश

short by शुभम श्रीवास्तव / on Monday, 15 June, 2026
पाकिस्तान वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान खैबर पख्तूनख्वा के हाईवे पर क्रैश हो गया है। इस हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई जबकि तीन नागरिक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें घटनास्थल से उठता काला धुआं और आसपास बिखरा विमान का मलबा देखा जा सकता है।