पाकिस्तान और सऊदी अरब रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर हुए सहमत
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ की सऊदी अरब की यात्रा के दौरान दोनों देश अपनी रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करने पर सहमत हुए। शरीफ गुरुवार को सऊदी अरब पहुंचे थे जहां उन्होंने सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की। शरीफ के साथ पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और विदेश मंत्री इशाक डार भी मौजूद थे।
read more at भाषा


