पाकिस्तान के अबरार अहमद ने भारत-पाक मैच के कुछ दिन बाद पढ़े कोहली के कसीदे, लिखा पोस्ट
चैंपियंस ट्रॉफी-2025 में भारत-पाकिस्तान मैच के कुछ दिन बाद पाकिस्तानी गेंदबाज़ अबरार अहमद ने भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली के लिए इंस्टाग्राम पोस्ट लिखा है। उन्होंने मैच की तस्वीरें शेयर कर लिखा, "मेरे बचपन के हीरो विराट कोहली को गेंदबाज़ी करना। उनकी सराहना के लिए आभारी हूं। वह केवल क्रिकेटर के तौर पर महान नहीं, व्यक्तिगत तौर पर भी विनम्र हैं।"
read more at Instagram


