पाकिस्तान की इस वर्ष 30 लाख अफगानों को देश से बाहर निकालने की है योजना
पाकिस्तान ने इस वर्ष 30 लाख अफगान नागरिकों को देश से बाहर निकालने की योजना बनाई है। अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 18 महीनों में लगभग 8.45 लाख अफगान नागरिक पाकिस्तान छोड़ चुके हैं। पाकिस्तान के मुताबिक, अब भी 30 लाख अफगान नागरिक पाकिस्तान में हैं जिनमें से 10 लाख के पास कोई कागज़ात नहीं है।
read more at भाषा


