पाकिस्तान के कराची बंदरगाह पर लगी भीषण आग, 20 कंटेनर जलकर खाक
पाकिस्तान के कराची बंदरगाह पर शुक्रवार को भीषण आग लगने से कम-से-कम 20 कंटेनर जलकर खाक हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, इनमें से ज़्यादातर कंटेनरों में इलेक्ट्रिकल, ड्राई कैमिकल और लिथियम की बैट्रीज़ थीं जिनमें स्वतः ही आग लग गई। बकौल अधिकारी, इस दौरान मज़दूर नमाज़ के लिए बाहर गए हुए थे इसलिए हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
read more at X (formerly Twitter)


