पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकियों ने 3 सैनिकों को किया अगवा
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में मंगलवार को अज्ञात आतंकियों ने कार में सवार होकर जा रहे अर्द्धसैन्य फ्रंटियर कोर के 3 सैनिकों को अगवा कर लिया। बकौल रिपोर्ट, आतंकियों ने सैनिकों के एटीएम कार्ड और पहचान पत्र कार चालक को सौंप दिए। कार चालक के मुताबिक, सैनिक छुट्टियों पर घर जा रहे थे तभी आतंकियों ने घटना को अंजाम दिया।
read more at भाषा


