पाकिस्तान के जीडीपी से अधिक है टाटा समूह का बाज़ार पूंजीकरण
टाटा समूह का बाज़ार पूंजीकरण पाकिस्तान के जीडीपी से अधिक है। टाटा समूह का पूंजीकरण $400 बिलियन (करीब ₹33,584 अरब) है जबकि 2024 के आखिर तक पाकिस्तान का जीडीपी $347 बिलियन (लगभग ₹29,134 अरब) होने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2023 के आंकड़ों के अनुसार, दुनियाभर में टाटा ग्रुप की कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या 10,28,000 थी।
read more at इंडिया टीवी


