Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पाकिस्तान के टॉप 5-स्टार होटल में ठहरा अमेरिकी शख्स, हालत देख बोला 'बेहद निराशाजनक'

short by खुशी / on Wednesday, 21 October, 2026
अमेरिकी यूट्यूबर क्रिस लुईस का पाकिस्तान के टॉप 5-स्टार होटल में शामिल इस्लामाबाद स्थित 'सेरीना होटल' में ठहरने के अनुभव का व्लॉग वायरल हुआ है। क्रिस ने $300 (₹28,000+)/रात किराया वाले होटल की सेवाओं को 'बेहद निराशाजनक' कहते हुए बताया कि चेक-इन में 30-मिनट देरी हुई, कमरे के फर्श पर पानी था, बाथरूम में बाल थे, और खाना बेस्वाद था।