Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पाकिस्तान के पंजाब में पतंग उड़ाने पर स्थाई रोक लगाने को लेकर कानून किया गया पारित

short by ऋषि राज / on Tuesday, 21 January 2025
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की विधानसभा ने मंगलवार को पतंग उड़ाने पर स्थायी रोक लगाने का कानून पारित किया। कानून के तहत पतंग उड़ाने वालों और पतंग निर्माताओं के लिए कारावास की सज़ा की अवधि बढ़ाने और भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया है। गौरतलब है, 2005 में पंजाब की राजधानी लाहौर में पतंग उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया था।
read more at भाषा