पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज़ अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सरफराज़ अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान किया है। उनके नेतृत्व में पाकिस्तान की टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का खिताब जीता था। विकेटकीपर-बल्लेबाज़ सरफराज़ अहमद ने 2007 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। सरफराज़ ने कहा, "पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है।"
read more at NewsBytes हिन्दी


