Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पाकिस्तान के मीठी में धूम-धाम से खेली जाती है होली व हिंदू भी रमज़ान में रखते हैं रोज़ा

short by रुखसार अंजुम / on Thursday, 13 March 2025
पाकिस्तान का मीठी शहर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल है, यहां दिवाली, कृष्ण जन्माष्टमी समेत होली का त्योहार भी धूम-धाम से मनाया जाता है। डॉन की रिपोर्ट में बताया गया कि एक रिपोर्टर से सिंध के शख्स ने कहा, "मैं सिंध का हिंदू हूं लेकिन मैं अपनी पूरी ज़िंदगी मुस्लिमों के साथ रहा हूं इसीलिए हम रमज़ान में रोज़ा रखते हैं।"