पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग के कर्मचारी को 24 घंटे में देश छोड़ने को कहा
पाकिस्तान ने गुरुवार को इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के एक सदस्य को पर्सोना नॉन ग्राटा घोषित कर 24 घंटे में देश छोड़ने को कहा है। इससे पहले बुधवार को भारत सरकार ने दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के एक अधिकारी को अपने आधिकारिक दर्जे से अलग गतिविधियों में शामिल होने को लेकर 'अवांछित' घोषित कर देश छोड़ने को कहा था।
read more at हिन्दुस्तान


