पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर गिराए बम, कई महिलाएं और बच्चों की हुई मौत
पाकिस्तान ने रविवार देर रात अफगानिस्तान पर हमले किए हैं। अफगानिस्तान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने तस्वीरें शेयर कर बताया कि पाकिस्तान ने पक्तिका और कुनार प्रांत में नागरिकों वाले इलाकों पर हवाई हमले किए जिसमें कई महिलाओं और बच्चों की मौत हुई है जबकि दर्जनों घायल हैं। वहीं, पाकिस्तान ने 29 आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया है।
read more at हिन्दुस्तान


