पाकिस्तान में छपे नकली भारतीय नोटों का सौदागर 'लादेन' हुआ गिरफ्तार
पाकिस्तान में छपी नकली भारतीय करेंसी को नेपाल के रास्ते भारत पहुंचाने और बाज़ार में खपाने वाले गिरोह के सदस्य अबुल इनाम उर्फ लादेन बिहार में पकड़ा गया है। घंटों चली पूछताछ में गिरोह के नेटवर्क और विदेशी कनेक्शन को लेकर अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस अब गिरोह से जुड़े पाकिस्तानी नागरिक अंसारी उर्फ मस्तान की तलाश में जुटी है।
read more at हिन्दुस्तान


