Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पाकिस्तान में पहचान पत्र देखकर 7 पंजाबियों को बस से उतारा गया, लाइन में खड़ाकर किया गया कत्ल

short by चंद्रमणि झा / on Wednesday, 19 February 2025
पाकिस्तान में मंगलवार की देर रात करीब 40 अज्ञात बंदूकधारियों ने पंजाब जा रहे 7 पंजाबियों का कत्ल कर दिया। इन्हें पहले बस से उतारा गया, फिर पहचान पत्र देखे गए और पंजाबी होने का पता लगने पर लाइन में खड़ाकर गोलियां मार दी गईं। यह हमला पंजाब और बलूचिस्तान को जोड़ने वाले सीमांत ज़िले बरखान में हुआ।