Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पाकिस्तान में बैन होगी इमरान खान की पार्टी

short by शुभम गुप्ता / on Monday, 15 July, 2024
पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तारण ने सोमवार को बताया कि पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई (पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ) को देश में बैन करने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि पीटीआई व पाकिस्तान एकसाथ अस्तित्व में नहीं रह सकते हैं। पाकिस्तान सरकार पीटीआई को बैन करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दाखिल करेगी।
read more at Reuters