पाकिस्तान में मुहर्रम के दौरान 6 दिन के लिए सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स किए जाएंगे बैन
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार मुहर्रम के दौरान 'घृणा फैलाने वाले कंटेंट' को नियंत्रित करने के लिए 13-18 जुलाई तक यूट्यूब, वॉट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और टिकटॉक समेत सभी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाएगी। मुख्यमंत्री मरियम नवाज़ की कानून और व्यवस्था संबंधी कैबिनेट समिति ने पंजाब में सांप्रदायिक हिंसा को रोकने के लिए प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की थी।
read more at News18 हिंदी


