Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पाकिस्तान में सामने आया एमपॉक्स वायरस का मामला

short by रौनक राज / on Friday, 16 August, 2024
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि पाकिस्तान में एमपॉक्स (मंकीपॉक्स) वायरस के तीन मरीज़ मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से आने पर इन मरीज़ों में वायरल इन्फेक्शन का पता चला। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने हाल ही में एमपॉक्स को ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है।