पाक हमले के दौरान पुंछ में हुई थी जुड़वा भाई-बहन की मौत, परिवार ने कहा- एक तो बच जाता
पाकिस्तान द्वारा की गई गोलाबारी में पुंछ (जम्मू-कश्मीर) में 12 वर्षीय जुड़वा भाई-बहन की मौत हो गई। बच्चों की मौसी मारिया के अनुसार, बच्चे अपने माता-पिता और मामा के साथ सुरक्षित स्थान की ओर जा रहे थे और तभी अचानक बम फट गया। मारिया ने कहा, "दोनों (बच्चों) में से एक तो बच जाता, अब दीदी कैसे जिएंगी?"
read more at हिन्दुस्तान


