पंकज चौधरी ने यूपी BJP प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन, CM योगी बने प्रस्तावक
यूपी के अगले बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए शनिवार को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने नामांकन दाखिल किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चौधरी के नाम का प्रस्ताव किया है। बकौल रिपोर्ट्स, 7-बार के सांसद चौधरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के करीबी माने जाते हैं व उनका चुना जाना काफी हद तक तय है।
read more at हिन्दुस्तान


