पंकज त्रिपाठी की सभी फिल्में देखता हूं और सीखता हूं: अमिताभ बच्चन
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति 16' के एक एपिसोड के दौरान कहा है कि वह ऐक्टर पंकज त्रिपाठी की सभी फिल्में देखते हैं। अमिताभ ने कहा, "पंकज त्रिपाठी हमारी फिल्म इंडस्ट्री के बहुत ही सक्षम व बढ़िया कलाकार हैं। उनकी जितनी फिल्में आती हैं हम देखते हैं। उनकी कला इतनी अच्छी है कि हम उनसे कुछ सीखते हैं।"
read more at ABP न्यूज़


