पैगंबर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर रामगिरी महाराज के खिलाफ FIR दर्ज
ठाणे (महाराष्ट्र) में पैगंबर के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर पुलिस ने रामगिरी महाराज पर प्राथमिकी दर्ज की है। रिपोर्ट के मुताबिक, नासिक में एक धार्मिक कार्यक्रम में रामगिरी ने पैगंबर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बकौल रिपोर्ट, रामगिरी पर नासिक और छत्रपती संभाजीनगर में भी प्राथमिकी दर्ज हुई है।
read more at भाषा


