पीछा करते हुए अस्पताल पहुंचे पैपराज़ी पर भड़के सलमान खान, कहा- लड़ना नहीं भूला
अभिनेता सलमान खान ने पैपराज़ी को लताड़ लगाई है। दरअसल, सलमान मंगलवार रात मुंबई के हिंदुजा अस्पताल पहुंचे थे, इस दौरान पैपराज़ी उनकी गाड़ी का पीछे करते-करते अस्पताल पहुंच गए और तस्वीरें मांगने लगे। सलमान ने गुस्से में उनसे कहा, "पागल हो क्या?" वहीं इंस्टाग्राम पर उन्होंने कहा, "60 साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला...जेल में डालोगे?"
read more at हिन्दुस्तान


