Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पिछले 5 वर्षों में CAPF, NSG व असम राइफल्स के 730 कर्मियों ने की है आत्महत्या: सरकार

short by प्रियंका तिवारी / on Wednesday, 4 December, 2024
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को बताया कि पिछले 5 वर्षों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ), राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और असम राइफल्स (एआर) कर्मियों के आत्महत्या के कुल 730 मामले दर्ज हुए। बकौल राय, 2020 में आत्महत्या के 144 मामले, 2021 में 157, 2022 में 138, 2023 में 157 और 2024 में 134 मामले सामने आए।