पिछले 5 साल में 15 राज्यों में भर्तियों के पेपर लीक से 1 करोड़+ अभ्यर्थी हुए प्रभावित: रिपोर्ट
पेपर लीक से जुड़ी 41 घटनाओं के इंडियन एक्सप्रेस के अध्ययन के मुताबिक, पिछले 5 साल में 15 राज्यों में पेपर लीक से कम-से-कम 1.4 करोड़ अभ्यर्थी प्रभावित हुए हैं। इन भर्ती परीक्षाओं में कुल 1.04 लाख पद शामिल हैं। इनमें राजस्थान व यूपी की टीईटी परीक्षा और असम, यूपी, राजस्थान, कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर की पुलिस भर्ती परीक्षा शामिल है।


