पंजाब के गुरदासपुर में पुलिसकर्मी के घर के बाहर हुआ धमाका
गुरदासपुर (पंजाब) के डेरा बाबा नानक में सोमवार को एक पुलिसकर्मी के घर के पास धमाका हुआ। इसकी पुष्टि करते हुए बटाला एसएसपी सुहेल कासिम मीर ने कहा कि यह लो इंटेंसिटी का धमाका था। पुलिस मामले की जांच कर रही है व मौके पर फॉरेंसिक टीमें पहुंची हैं। फिलहाल, धमाके में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
read more at News24 हिंदी


