पंजाब पुलिस ने 543 स्थानों पर की छापेमारी, मादक पदार्थों के 118 तस्कर गिरफ्तार
पंजाब पुलिस ने बुधवार को कहा कि नशा रोधी अभियान के तहत 543 स्थानों पर छापेमारी करके मादक पदार्थों के 118 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि पिछले 12 दिनों में कुल 658 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, तस्करों के कब्ज़े से 994 ग्राम हेरोइन, 4,633 नशीली गोलियां या इंजेक्शन बरामद किए गए हैं।
read more at भाषा


