Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पंजाब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के पद से इस्तीफा देने की खबर, पार्टी ने किया खंडन

short by तृप्ति भण्डारी / on Friday, 27 September, 2024
रिपोर्ट्स के अनुसार, पंजाब में पंचायत चुनाव से पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह रवनीत सिंह बिट्टू को मंत्री बनाए जाने से नाराज़ बताए जा रहे हैं। वहीं, पंजाब बीजेपी के महासचिव अनिल सरीन ने उनके इस्तीफे की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि ये आधारहीन और गलत हैं।