पंजाब में कार के अंदर पति-पत्नी और 15 वर्षीय बेटे की मिली लाश, तीनों को लगी है गोली
पटियाला (पंजाब) में सड़क पर खड़ी फॉर्च्यूनर कार से एक प्रॉपर्टी डीलर, उसकी पत्नी और उसके 15-वर्षीय बेटे का शव मिला है और तीनों को गोली लगी हुई है। पुलिस ने संदेह जताया है कि शख्स ने पत्नी-बेटे को गोली मारने के बाद खुद को गोली मारी। बकौल पुलिस, दंपति का बेटा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से जूझ रहा था।
read more at इंडिया टीवी


