Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पंजाब में पराली जलाने को लेकर 2 SDM समेत कई अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

short by रुखसार अंजुम / on Monday, 4 November, 2024
पंजाब के मोगा ज़िला प्रशासन ने खेतों में पराली जलाने की घटनाओं को लेकर रविवार को दो सब-डिविज़नल मजिस्ट्रेट और दो थाना प्रभारियों समेत कई अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। ज़िला आयुक्त ने कहा कि 61 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके अलावा किसानों पर ₹1,72,500 का जुर्माना भी लगाया गया है।
read more at भाषा