पंजाब में बाढ़ के चलते 7 सितंबर तक बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज
पंजाब में बाढ़ के चलते राज्य सरकार ने सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और पॉलिटेक्निक संस्थानों को 7 सितंबर तक बंद रखने का फैसला किया है। राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बुधवार को इसका एलान किया। इससे पहले सरकार ने 3 सितंबर तक शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टियां घोषित की थीं।
read more at इंडिया टीवी


