पंजाब में बाढ़ के बीच लोगों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू करते ही भरभराकर गिरी जर्जर इमारत
पंजाब के माधोपुर हेडवर्क्स में एक जर्जर मकान में फंसे सीआरपीएफ जवानों व अन्य लोगों को रेस्क्यू कर जैसे ही इमारत की छत से हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी उसके तुरंत बाद ही वो इमारत भरभराकर ढह गई। घटना का वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, पंजाब में बाढ़ के कारण हज़ारों एकड़ ज़मीन, फसलें व गांव डूब चुके हैं।
read more at ABP न्यूूज़


