Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पंजाब में शिवसेना टकसाली के नेता पर तलवार से हमला करने के मामले में 2 हमलावर अरेस्ट

short by प्रियंका वर्मा / on Saturday, 6 July, 2024
लुधियाना (पंजाब) में शिवसेना टकसाली के नेता संदीप थापर गोरा (58) पर बीच सड़क पर तलवार से हमला करने के मामले में पुलिस ने फतेहगढ़ साहिब ज़िले से 2 हमलावरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि घटना के समय थापर के साथ मौजूद उनके सुरक्षाकर्मी को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।