पंजाब में शिवसेना नेता की गोली मारकर की गई हत्या; फायरिंग में एक बच्चा हुआ घायल
मोगा (पंजाब) में शिवसेना नेता मंगत राय मंगा की बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान फायरिंग में एक 11-वर्षीय बच्चा घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने दूध लेते समय मंगा पर फायरिंग की थी और भागते समय बदमाशों ने उनपर दोबारा गोली चलाई।
read more at इंडिया टीवी


