Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पंजाब से राज्यसभा नहीं जाएंगे केजरीवाल, AAP ने उद्योगपति राजिंदर गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

short by सलीम / on Sunday, 5 October 2025
आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब से राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी का एलान कर दिया है। पंजाब से आप संयोजक अरविंद केजरीवाल नहीं बल्कि उद्योगपति राजिंदर गुप्ता प्रत्याशी बनाए गए हैं। यह सीट आप नेता संजीव अरोड़ा के इस्तीफे से खाली हुई थी जिन्होंने पंजाब विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था।