पेट्रोल-डीज़ल और CNG खरीदने के लिए अनिवार्य हो सकता है गाड़ी का थर्ड पार्टी बीमा
वित्त मंत्रालय ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से सिफारिश की है कि बिना थर्ड पार्टी बीमा कोई गाड़ी सड़क पर न चले। प्रस्ताव के मुताबिक, केवल उन्हें पेट्रोल-डीज़ल, सीएनजी और फास्टैग दिया जाए जिनके पास वैध थर्ड पार्टी बीमा हो। बकौल रिपोर्ट्स, पेट्रोल पंप और अन्य सेवाओं को ऐसे जोड़ा जाएगा कि वैध बीमा वालों को ही सेवाएं मिलें।
read more at न्यूज़24 हिंदी


