पेट्रोल से भरे टैंकर को ट्रक ने मारी टक्कर, बहने लगा तेल तो बाल्टी-ड्रम लेकर लूटने लगे लोग
कानपुर (यूपी) में शुक्रवार देर रात मरम्मत के लिए रुके एक पेट्रोल टैंकर को पीछे से आ रहे तेज़ रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे पेट्रोल लीक होने लगा। लीकेज देख लोग मदद करने के बजाय बर्तन, बाल्टी और ड्रम लेकर पेट्रोल 'लूटने' लगे जिसका वीडियो सामने आया है। ड्राइवर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा।
read more at TV9 भारतवर्ष


