पुणे एयरपोर्ट के रनवे पर दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने लगाए कैमरा ट्रैप
पुणे इंटरनैशनल एयरपोर्ट के रनवे पर सोमवार की रात एक तेंदुआ देखा गया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेंदुआ रात 8 बजे रनवे के पास देखा गया था जिसे पकड़ने के लिए कैमरा ट्रैप लगाए हैं और पिंजरे लगाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेंदुआ आस-पास के जंगली इलाकों या कृषि क्षेत्रों से आया होगा।
read more at लेटेस्टली


