Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पुणे पोर्शा हादसे के नाबालिग आरोपी को किसी कॉलेज में एडमिशन नहीं मिल रहा है: वकील

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Thursday, 26 September, 2024
पुणे पोर्शा हादसे के नाबालिग आरोपी के वकील ने किशोर न्याय बोर्ड से कहा है कि उसके (आरोपी) खिलाफ चल रहे आपराधिक मामले के कारण उसे किसी कॉलेज में प्रवेश नहीं मिल रहा है। बकौल वकील, दिल्ली के जिस प्रबंधन संस्थान में उसने दाखिला लिया था, उसने एडमिशन रद्द कर दिया है। हादसे में 2 इंजीनियरों की मौत हुई थी।