Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पुणे में MPSC अभ्यर्थियों को ₹40 लाख में प्रश्नपत्र देने का किया गया ऑफर, 3 गिरफ्तार

short by ऋषि राज / on Sunday, 2 February 2025
पुणे पुलिस ने महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) के अभ्यर्थियों को ₹40 लाख में प्रश्नपत्र देने की पेशकश करने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, अबतक पेपर लीक होने का कोई सबूत नहीं मिला है। पुलिस ने 24 छात्रों की लिस्ट भी बरामद की जिन्हें आरोपियों ने फोन किया या करने की योजना बनाई थी।
read more at भाषा