Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पुणे में शुरू हुआ भारत-ऑस्ट्रेलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास 'ऑस्ट्राहिंद'

short by तृप्ति भण्डारी / on Saturday, 9 November, 2024
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 'ऑस्ट्राहिंद' शुक्रवार से पुणे (महाराष्ट्र) में शुरू हो गया। अभ्यास का यह तीसरा संस्करण दोनों देशों को सामरिक संचालन करने की रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं में अपने सर्वोत्तम अभ्यासों को साझा करने में सक्षम बनाएगा। भारतीय दल में 140 और ऑस्ट्रेलियाई दल में 120 अफसर व सैनिक शामिल हैं।
read more at भाषा