पिता के निधन पर मैं रोया नहीं था: रणबीर कपूर
ऐक्टर रणबीर कपूर ने अरबपति निखिल कामत से बातचीत के दौरान पिता ऋषि कपूर के आखिरी दिनों के बारे में बताया है। उन्होंने कहा, "मैंने बहुत पहले रोना बंद कर दिया था। मैं तब भी नहीं रोया...जब मेरे पिता का निधन हुआ था। अस्पताल में डॉक्टर ने मुझसे कहा था, 'यह उनकी आखिरी रात है।' मुझे पैनिक अटैक आया था।"


