पिता की मौत के बाद छोटे भाई को पढ़ाने के लिए बिहार में मज़दूरी कर रहा लड़का, सोनू सूद करेंगे मदद
अभिनेता सोनू सूद ने दरभंगा (बिहार) में छोटे भाई को पढ़ाने के लिए मज़दूरी कर रहे एक लड़के की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। एक पत्रकार द्वारा X पर शेयर किए गए वीडियो में लड़के ने बताया, "12-साल पहले पिता की मौत हो गई...मां मुंबई में घरों में काम करती है।" इसपर सोनू ने लिखा, "दोनों भाई स्कूल जाएंगे।"
read more at X


