Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पिता की याद में किसान ने विकसित की आम की नई वैरायटी, नाम रखा 'नागेंद्र भोग'

short by Anuj / on Tuesday, 26 May, 2026
मुज़फ्फरपुर (बिहार) के 'मैंगो मैन' नाम से मशहूर किसान राम किशोर सिंह ने आम की एक नई किस्म 'नागेंद्र भोग' विकसित की है। उन्होंने इसे 4 अलग-अलग आम की प्रजातियों के मिश्रण से तैयार किया है व करीब 1 किलो वज़नी आम का स्वाद खट्टा-मीठा है। उन्होंने इसका नाम अपने पिता नागेंद्र सिंह की स्मृति में रखा है।