पिता ज़िंदगी-मौत से जूझ रहे थे और पुजारा ऑस्ट्रेलिया में खेल रहे थे: क्रिकेटर की पत्नी
भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा की पत्नी पूजा ने बताया है कि 2018-19 में पुजारा ऑस्ट्रेलिया में खेल रहे थे और उस वक्त उनके पिता ज़िंदगी और मौत से जूझ रहे थे। पुजारा के पिता को हृदय से संबंधित बीमारी थी। बकौल पूजा, उन्होंने ससुर की बीमारी की बात अपने पति से छिपाई ताकि उनका ध्यान खेल पर केंद्रित रहे।


