पिता ने चाकू से गला रेतकर राजस्थान में की 12 वर्षीय बेटी की हत्या, फिर खुद ट्रक के सामने कूदा
कोटपूतली-बहरोड़ (राजस्थान) में एक शख्स द्वारा चाकू से गला रेतकर अपनी 12 वर्षीय बेटी की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कहा कि इसके बाद शख्स एक ट्रक के सामने कूद गया लेकिन ट्रक की रफ्तार धीमी होने की वजह से उसकी जान बच गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पत्नी ने उसे 'सनकी' बताया है।
read more at न्यूज़24 हिन्दी


