पिता फिरोज़ खान ने फिल्में बनाने के लिए कर्ज़ लिया था, वह मुश्किल समय था: फरदीन
अभिनेता फरदीन खान ने एक इंटरव्यू में अपने पुराने दिनों पर बात करते हुए कहा कि उनके पिता व दिवंगत ऐक्टर फिरोज़ खान फिल्में बनाने के लिए कर्ज़ लिया करते थे और वह समय उनके परिवार के लिए मुश्किल था। उन्होंने कहा कि कभी-कभी आर्थिक तंगी के कारण वह जन्मदिन की छोटी पार्टी रखते थे।


