Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पंत ने टेस्ट में बतौर भारतीय विकेटकीपर जड़े सबसे तेज़ 2500 रन, धोनी को पछाड़ा

short by तान्या झा / on Saturday, 19 October, 2024
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में बतौर भारतीय विकेटकीपर सबसे तेज़ 2,500 रन बना लिए हैं। उन्होंने 62 पारियों में अपने 2,500 रन पूरे किए जबकि पूर्व विकेटकीपर-कप्तान एमएस धोनी ने यह आंकड़ा 69वें पारी में छुआ था। गौरतलब है कि पंत न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट मैच के चौथे दिन 99 रन पर आउट हो गए थे।