पृथ्वी के वायुमंडल से टकराया छोटा एस्टेरॉयड
ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पश्चिम में हिंद महासागर के ऊपर 2026 RW1 नामक 1-मीटर के आकार का एस्टेरॉयड पृथ्वी के वायुमंडल से टकराया है। लगभग 0.6-1.3 मीटर चौड़े एस्टेरॉयड का पता वायुमंडल में प्रवेश करने से कुछ घंटे पहले चल गया था और यह टूटकर बिखर गया। बकौल नासा, यह 13वीं बार था जब किसी एस्टेरॉयड का पता टकराने से पहले चला।
read more at Inshorts


