Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पृथ्वी से टकरा सकता है विशाल एस्टेरॉयड 'अराजकता का देवता'

short by शिव / on Monday, 9 September, 2024
कनाडाई अंतरिक्ष विशेषज्ञ पॉल विएगर्ट के शोध में अनुमान जताया गया है कि विशाल एस्टेरॉयड 'अराजकता का देवता' अंतरिक्ष में किसी छोटी वस्तु से टकराने के बाद पथ बदलकर पृथ्वी से टकरा सकता है। हालांकि, ऐसा होने की संभावना सिर्फ 0.00000005% है। इससे पहले वैज्ञानिकों ने 2029 या 2036 में पृथ्वी से इसके टकराने की संभावनाओं को नकार दिया था।
read more at Moneycontrol